DU SEC Previous Year Paper. विज्ञापन और हिन्दी भाषा। Semester-4 (2023)

यह पेपर Skill Enhancement Course (SEC) 2023 के चौथे सेमेस्टर का है।
Unique Paper Code | 62053408 |
Name of the Paper | Vigyapan aur Hindi Bhasha (SEC) |
Name of the Course | B.A. (Prog.) |
Semester | 4 |
Duration | 3 Hours |
Maximum Marks | 75 |
छात्रों के लिए निर्देश:
1 इस प्रश्न-पत्र के मिलते ही ऊपर दिए गए निर्धारित स्थान पर अपना अनुक्रमांक लिखिए।
2. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
1. विज्ञापन के प्रमुख प्रकारों का सविस्तार वर्णन कीजिए। (12)
अथवा
विज्ञापन की सामाजिक और व्यावसायिक भूमिका पर विचार कीजिए।
2. रेडियो और टेलीविजन विज्ञापनों के अंतर को स्पष्ट कीजिए। (12)
अथवा
डिजिटल विज्ञापन और आउट ऑफ होम विज्ञापन से आप क्या समझते हैं। स्पष्ट कीजिए।
3. विज्ञापन की भाषा के विविध पक्ष कौन-कौन से हैं, सविस्तार वर्णन कीजिए। (12)
अथवा
विज्ञापन की भाषागत विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
4. टेलीविजन विज्ञापन के लिए कॉपी लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। स्पष्ट कीजिए। (12)
अथवा
रेडियो जिंगल लेखन की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
5. किन्हीं तीन विषयों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए: (9 x 3= 27)
(i) विज्ञापन के प्रभाव
(ii) प्रिंट विज्ञापनों की भाषा
(iii) सोशल मीडिया विज्ञापन
(iv) विज्ञापन पंचलाइन
(v) रेडियो पर प्रसारित हिंदी विज्ञापनों की भाषा
(vi) विज्ञापन माध्यम का चयन
आप यह प्रश्न पत्र नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।