DU AEC Previous Year Paper. हिन्दी भाषा: सम्प्रेषण और संचार (हिन्दी क)। Semester-1 (2023)

यह पेपर Ability Enhancement Course (AEC) 2023 (हिन्दी क) के प्रथम सेमेस्टर का है।
Unique Paper Code | 2051001001 |
Name of the Paper | Hindi Bhasha: Sampreshan aur Sanchar (A) (AEC) |
Name of the Course | B.A. (Hons.)/B.A. (Prog.) |
Semester | 1 |
Duration | 2 Hours |
Maximum Marks | 60 |
छात्रों के लिए निर्देश:
- इस प्रश्न-पत्र के मिलते ही ऊपर दिए गए निर्धारित स्थान पर अपना अनुक्रमांक लिखिए।
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
1. संप्रेषण की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए इसकी अनिवार्यता पर प्रकाश डालिए। (12)
अथवा
संप्रेषण की प्रक्रिया बताते हुए इसमें कोडिंग और डिकोडिंग की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
2. संप्रेषण और संचार अभिन्न है इस कथन की तर्कसंगत विवेचना कीजिए। (12)
अथवा
लिखित और मौखिक संप्रेषण का अन्तर स्पष्ट करते हुए संप्रेषण के विविध आयामों की चर्चा कीजिए।
3. संप्रेषण के विविध प्रकारों का विस्तृत विवेचन कीजिए। (12)
अथवा
सर्वेक्षण आधारित रिर्पोट भविष्य की संभावनाओं के चिंतन में ही नहीं अपितु उन संभावनाओं के क्रियान्वयन में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस कथन की समीक्षा कीजिए।
4. ब्लॉग लेखन की उपयोगिता बताते हुए जल संकट विषय पर एक संक्षिप्त ब्लॉग पोस्ट तैयार कीजिए। (12)
अथवा
एक अच्छे संपादकीय का महत्व बताते हुए एक अच्छे संपादक के गुणों का विवेचन कीजिए।
5. किन्हीं दो पर टिप्पणी लिखिए :- (6+6)
(क) डायरी लेखन
(ख) अप्रभावी संप्रेषण
(ग) अनुच्छेद लेखन
(E) संचार : प्रक्रिया