हिंदी साहित्य की ओर एक कदम।

भारती वन्दना : सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला Bharati Vandana Kavita

0 37

भारती वंदना (bharati vandana kavita) कविता महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ द्वारा रचित एक देशभक्ति रचना है, जो उन्होंने मान भारती के चरणों में पुष्पगुच्छ के समान समर्पित की है।

भारती, जय, विजय करे
कनक – शस्य – कमल धरे!

लंका पदतल – शतदल
गर्जितोर्मि सागर – जल
धोता शुचि चरण – युगल
स्तव कर बहु अर्थ भरे!

तरु-तण वन – लता – वसन
अंचल में संचित सुमन,
गंगा ज्योतिर्जल – कण
धवल – धार हार लगे!

मुकुट शुभ्र हिम – तुषार
प्राण प्रणव ओंकार,
ध्वनित दिशाएँ उदार,
शतमुख – शतरव – मुखरे!

यह कविता दिल्ली विश्वविद्यालय के बी.ए. प्रोग्राम के सातवें सेमेस्टर (चौथे वर्ष) में लागि हुई है। रचनाकार केंद्रित अध्ययन के अंतर्गत सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की यह अद्भुत कविता विद्यार्थियों को पढ़ाई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.